Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम: सोमवार को 50 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात के आसार, IMD ताजा अपडेट, जानें अपने शहर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
प्री मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बादल बारिश का दौर जारी रहेगा।वही 15 जून के पहले मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मध्य प्रदेश मौसम: सोमवार को 50 जिलों में मेघगर्जन बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात के आसार, IMD ताजा अपडेट, जानें अपने शहर का हाल

एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश में 5-6 जून तक आंधी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को 50 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

फिलहाल एक हफ्ते हीटवेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 10-12 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। खंडवा जिले में 16 जून ,भोपाल जिले में 20 जून और 30 जून को ग्वालियर में मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। फिलहाल प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

वर्तमान में अभी तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू, पंजाब, हरियाणा और मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है जिसके चलते प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-आंधी का दौर जारी रहेगा।

आज सोमवार को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बादल बारिश आंधी।हरदा, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर में मौसम साफ ।

MP Weather: 5 जून तक जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर

2 जून सोमवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

3 जून मंगलवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में आंधी-बारिश का अलर्ट।

4 जून बुधवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक

5 जून गुरूवार: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather Forecast

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews