MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ का असर, हवाओं का रूख बदला, एक दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई क्षेत्रों में बारिश के भी आसार, जानें IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। एक दर्जन से ज्यादा जिले कोहरे और ठंड की चपेट में है, वही वातावरण में नमी मिलने से आज बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है वही 2 दर्जन जिलों में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।इधर, कोहरे के चलते  इंदौर आने वाली पांच उड़ाने पुणे, मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद उड़ानों को निरस्त कर दिया गया।

आज इन जिलों में बारिश, कोहरे का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  आज सीहोर, भोपाल, राजगढ़, उज्जैन, रीवा, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में और ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है, वही  बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल  दो दिन तक भोपाल, सागर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रहने की संभावना है।

दोपहर के समय अशोकनगर, निवारी/ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर/खजुराहो, सागर, दमोह, पन्ना/टीआर, सतना/मैहर, रीवा, मऊगंज, दक्षिण गुना, देवास, नरसिंगपुर, विदिशा और रायसेन जिलों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। विदिशा/उदयगिरि, भोपाल/बैरागढ़_एपी, सीहोर, शाजापुर, रायसेन/सांची और मऊगंज (एनई रीवा) जिलों में दोपहर के समय हल्की बारिश होने की संभावना है।

जनवरी के पहले सप्ताह में ऐसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से जनवरी के पहले सप्ताह में भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में ओलावृष्टि के आसार है, जबकि  इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ लाइन जो सेंट्रल उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश तक है। इसके असर से पूर्व और पश्चिम मध्यप्रदेश के भागों में बारिश देखने को मिल सकती है। हरियाणा में सक्रिय एक कम दबाव के चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा फिलहाल हवाओं का रूख भी दक्षिण पूर्वी हो गया है,  फिलहाल दो से तीन दिनों मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में एक और नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खरगोन और सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर, खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया।
  • खजुराहो (छतरपुर) में शीतल दिन रहा। ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, पूर्वी शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़ और भोपाल में घने कोहरे के साथ कहीं-कहीं पर अतिघना कोहरा रहा।
  • शोकनगर, गुना और आगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी में घना कोहरा और कोल्ड-डे रहा।
  • भोपाल में 13.3, , ग्वालियर में 10 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर के खजुराहो में 10, शहडोल के कल्याणपुर में 10.1, रीवा में 10.4, दतिया में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
  • इंदौर में 15.3, ग्वालियर 13.4, दतिया 13.7, शिवपुरी के पिपरसमा 14.02, टीकमगढ़ 15, इंदौर में 26.9,भोपाल 25.7,निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 14.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • आज सुबह इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी जीरो तक रही।
  • राजधानी भोपाल समेत रायसेन, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शाजापुर और रीवा जिले में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।
  • उत्तरी मध्यप्रदेश ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और शिवपुरी जिले में कहीं कहीं घना तो कहीं अति घना कोहरा छाया रहा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews