मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 24 अप्रैल तक इन जिलों में हीटवेव का असर, क्या फिर छाएंगे बादल? होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 22 अप्रैल के बाद राजस्थान से लगे पश्चिमी व उत्तरी मप्र से जुड़े इलाकों में लू चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।
MP Weather

MP Weather Update : बादल बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।तापमान में इजाफा होते ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। रविवार को प्रदेश के करीब 23 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। रतलाम व सीधी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है।इस दौरान लू चलने का भी अनुमान है। फिलहाल इस हफ्ते प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा। कहीं भी बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

21 से 24 अप्रैल तक ऐसा रहेगा प्रदेश के जिलों का मौसम

  • 21 अप्रैल : भोपाल, इंदौर, उज्जैन-ग्वालियर में दिन का तापमान 41 डिग्री के पार। अन्य शहरों में भी गर्मी का असर तेज।
  • 22 अप्रैल : नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा,राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चलने की संभावना। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अन्य जिलों में भी तेज गर्मी।
  • 23 अप्रैल : रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है।
  • 24 अप्रैल: श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है।

अप्रैल अंत में चलेगी हीटवेव

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।
  • अप्रैल के चौथे सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी।
  • ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews