मध्य प्रदेश वेदर : आज सोमवार को 17 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-आंधी की चेतावनी, 4 जिलों में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर का ताजा हाल

सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश, आंधी, बिजली और अतिवृष्टि की संभावना है।
mp weather update

चक्रवात, द्रोणिका और कम दबाव के क्षेत्र के चलते अगले चार दिन तक मध्य प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। खास करके भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम और रीवा संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा।आज सोमवार उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भी बारिश के साथ कहीं कहीं अतिवृष्टि हो सकती है। टीकमगढ़ में 2 इंच बारिश हुई।मंडला , नर्मदापुरम,ग्वालियर , भोपाल, रायसेन, बालाघाट, रतलाम, पचमढ़ी , बैतूल, धार, इंदौर, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, निवाड़ी, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में दक्षिण यूपी के मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है, जो दक्षिण की और झुका हुआ है और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिणी पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पश्चिमी एमपी से होकर जा रही है। बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
  • पंजाब से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है।इन मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार-मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश बिजली और मेघगर्जन हो सकती है, शेष जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी। इधर, 25 जून को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में नया चक्रवात बनने वाला है।

MP Weather :प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • सोमवार 23 जूनः उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा राजगढ़ में अति भारी बारिश रेड अलर्ट। नीमच, मंदसौर, इंदौर और देवास में ऑरेंज अलर्ट ।ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रतलाम, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा और सागर में  भारी बारिश की संभावना है। भोपाल समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश ।
  • मंगलवार 24 जूनः विदिशा, रायसेन, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट।ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, सीहोर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट ।
  • बुधवार 25 जून: डिंडौरी, रायसेन-सागर में अति भारी बारिश ।मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।
  • गुरूवार 26 जून: छिंदवाड़ा-सिवनी में अति भारी बारिश । ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश ।अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews