मध्य प्रदेश मौसम : शुक्रवार को 40 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट, 8 शहरों में हीटवेव, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा और बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल अगले चार-पांच दिनों तक वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
Weather Update

MP Weather :अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश में 26 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।आज शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 16 जिलों में आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है।इसके अलावा 8 शहरों में हीटवेव की संभावना जताई गई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24-25 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है। गुरुवार को शिवपुरी में 41.2 डिग्री, गुना में 41 डिग्री और खजुराहो में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि भोपाल इंदौर जैसे बड़े शहरों में तापमान 35-40 के अंदर रहा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

वर्तमान में पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर चक्रवात की स्थिति है। इन दोनों चक्रवातों को जोड़ती हुई एक द्रोणिका रेखा बनी है, जो दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश तक फैली हुई है।अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अवदाब में परिवर्तित होकर उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा।बंगाल की खाड़ी में 27 मई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और जमकर बारिश होगी।

MP Weather : 26 मई तक कैसा रहेगा मौसम

23 मई शुक्रवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट । झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक आंधी । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में आंधी-बारिश ।

24 मई शनिवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, और नीमच में बारिश/ हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक ।

25 मई रविवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर और नीमच में बारिश।हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक ।

26 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश ।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews