MP Weather : 26 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल, 35 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, ओले गिरने के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल, IMD का ताजा अपडेट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं और बारिश आंधी की परिस्थतियां बनने लगी है। आज बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
UP Weather Update

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज बुधवार से अगले 3 दिनों तक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश, आंधी और ओले का दौर चलेगा। 25 और 26 अप्रैल प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 35 जिलों में मौसम बदला रहेगा और झमाझम बारिश होगी।इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।12 से ज्यादा जिलों भोपाल. सीहोर, शहडोल, सिवनी, मंडला, उमरिया, अनूपपुर, बैतूल, सिंगरौली शामिल है। जबकि भोपाल, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी. मंडला, बालाघाट, बैतूल और सीहोर में आंधी तूफान और तेज हंवाए चलने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

25-26 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 25 अप्रैल को भोपाल, हरदा, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, रतलाम, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुुर्णा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, दमोह, सागर, विदिशा, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ में बारिश ।
  • 26 अप्रैल को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहन, पन्ना, सतना और रीवा जिले में बारिश ।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इसके अतिरिक्त मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक होते हुए केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। फिलहाल 26 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews