MP Weather : चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय, आज रतलाम समेत इन जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

rajasthan weather

MP Weather Alert Today : मानसून की सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश में जुलाई अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। सोमवार को राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से सटे MP के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। एमपी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर और रतलाम समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां 2.5 इंच से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है।इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में सिस्टम एक्टिव रहेंगे।

चक्रवाती हवाओं का घेरा सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का मिलन दक्षिण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हो रहा है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। सिस्टम की एक्टिविटी का असर अभी महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से आज भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में हल्की बारिश होने के आसार है। इंदौर में भारी बारिश तो संभाग के जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। नमी से बादल बरस सकते हैं। संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है।

ऑरेंज-येलो अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, सीहोर, हरदा, खरगोन, बड़वानी, धार एवं इंदौर जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, झाबुआ, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच एवं गुना जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है।  अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। 25 जुलाई से ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान भी संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. सीहोर, खरगोन, इंदौर और रतलाम में भारी तो बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, छिंदवाड़ा और सिवनी में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
  2. भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपु, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

एक साथ 4 सिस्टम सक्रिय

  1. वर्तमान में दक्षिण-पूर्व विदर्भ और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है ।
  2. दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है जो दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पूर्वी गुजरात तक फैला हुआ है।
  3. मानसून ट्रफ नलिया, अहमदाबाद, इन्दौर, सिवनी, रायपुर, गोपालपुर से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी अंडमान सागर तक बनी हुई है।
  4. एक द्रोणिका रतलाम, बैतूल, बस्तर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।अगले 24 से घंटे में मानसून ट्रफ उत्तर की ओर आने की उम्मीद है।
  5. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews