मध्य प्रदेश वेदर : आज मंगलवार को 50 जिलों में बारिश-मेघगर्जन- बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें अपने शहर का हाल-IMD अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज मंगलवार को प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है।
MP Weather update

मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है।आज मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का रेड ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटे में 4 से 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है।

सोमवार को 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिर गया। छतरपुर के नौगांव ,नरसिंहपुर-खरगोन , भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, मंडला, सागर, सतना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, मऊगंज में तेज बारिश हुई।सीधी में सबसे ज्यादा तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

वर्तमान में ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरात में सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक ऊपरी हवा चक्रवात दक्षिण मध्य उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहां से द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड से उड़ीसा से होते हुए बंगाल की खाड़ी से जा रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से आ रही नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में बादल बारिश और बिजली की स्थिति बनी हुई है।

MP Weather : 27 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

  • मंगलवार 24 जूनः शिवपुरी-श्योपुर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट।ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, बालाघाट ,भिंड, मुरैना, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, रतलाम, विदिशा, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश ।भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, मुरैना, भिंड, दतिया,अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मौगंज, मैहर, दमोह, पन्ना, सागर, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, आगर मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैनमें बारिश का यलो अलर्ट ।
  • बुधवार 25 जून: विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी बारिश ।रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्से में बारिश का यलो अलर्ट।
  • गुरूवार 26 जूनः शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ।
  • शुक्रवार 27 जून: भोपाल, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में भारी बारिश । बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews