मध्य प्रदेश मौसम : शनिवार को 47 जिलों में बिजली- बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज आंधी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल मौसम का मिजाज 27 मई तक ऐसा ही बना रहेगा।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मानसून के पहले मध्य प्रदेश में एकदम से मौसम बदल गया है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से बारिश आंधी का दौर जारी है। फिलहाल 27-28 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज शनिवार को 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी की रफ्तार 50 से 60Km प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून का 3 दिन बाद 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है , ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है।

चक्रवात का असर, 6 संभागों में बिगड़ा रहेगा मौसम

  • वर्तमान में अरब सागर के दक्षिणी कोंकण तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यहां से एक द्रोणिका दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना से दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। दक्षिणी हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • इस चक्रवात से लेकर उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका मौजूद है। इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा तो जबलपुर शहडोल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

MP Weather : 27 मई तक कैसा रहेगा मौसम

24 मई शुक्रवार: उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी । रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा ।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ, अलीराजपुर में हल्की बारिश व आंधी का अलर्ट ।नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ 

25 मई शनिवार: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट ।मुरैना, भिंड, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश ।

26 मई रविवार: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट ।

27 मई सोमवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews