चक्रवात ‘DANA’ से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 2 दिन इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-आंधी के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

शुक्रवार को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आयरलैंड के मध्य में तट से टकराने से तूफान दाना का असर पूर्वी मप्र में दिख सकता है। इसके प्रभाव से बादल छाने के साथ रीवा, जबलपुर, शहहोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
IMD Weather Update

MP Weather Today: दिवाली से पहले चक्रवात दाना का प्रभाव मध्य प्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम परिवर्तन से 26 और 27 अक्टूबर को 8 से 10 जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।वही निमाड़ अंचल का मौसम भी प्रभावित हो सकता है।हालांकि भोपाल-इंदौर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अति तीव्र चक्रवाती तूफान दाना का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा, क्योंकि शुक्रवार को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर आयरलैंड के मध्य में तट से यह टकरा सकता है। इसके प्रभाव से बादल छाएंगे और पूर्वी मप्र में जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।इधर, हालांकि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो जाने से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड दस्तक दे सकती है।

26-27 अक्टूबर को बारिश आंधी के आसार

एमपी मौसम विभाग ने 26 और 27 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 27 और 28 अक्टूबर को जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews