मध्य प्रदेश वेदर : आज बुधवार को 16 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में येलो अलर्ट, वज्रपात-तेज हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।फिलहाल कुछ दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP Weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 28 से 30 जून तक प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यहां 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है।इससे पहले मंगलवार को ,उज्जैन,सतना, नर्मदापुरम, नौगांव , मलाजखंड , भोपाल, बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रतलाम, शिवपुरी समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आज बुधवार को इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश 

  • राजगढ़, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट।
  • विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश ।
  • भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कहीं-कहीं बारिश ।

चक्रवात-द्रोणिका का असर

वर्तमान में दक्षिणी यूपी के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी एमपी, झारखंड, उत्तरी ओडिशा से होकर जा रही है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों और यूपी पर बने चक्रवात के प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शाजापुर, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, पार्ढुना एवं राजगढ़ में अति भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather : 28 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार 25 जूनः ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा और सीधी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश ।

गुरूवार 26 जून: भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश ।अन्य जिलों में आंधी-बारिश ।

शुक्रवार 27 जूनः सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश । बाकी जिलों में बारिश।

शनिवार 28 जून: ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, रीवा और सीधी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews