मध्य प्रदेश मौसम : आज इन जिलों में भारी बारिश बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, तेज हवा, जानें IMD अपडेट

मध्य प्रदेश में अबतक दीर्घावधि औसत से 24% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 26% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है।
MP Weather

MP Weather Forecast: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा।आज मंगलवार को उज्जैन संभाग के नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।अब तक औसत 35.5 इंच बारिश हो चुकी है यानि 6.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 96 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है।

आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम

अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में मौसम बदला रहेगा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और संलग्न उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है एवं ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। वर्तमान में मानसून ट्राफ़ माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत है।
  • एक ट्रफ़, दक्षिण हरियाणा और संलग्न उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण यूपी, उत्तर-पूर्वी एपी, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों से होकर, ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवातीय परिसंचरण के केंद्र तक माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ माध्य समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी की ऊंचाई के मध्य एक ट्रफ़ के रूप मे 70° पूर्व देशांतर से 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 25 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 24% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 26% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 35.1 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए अब 2.8 इंच पानी की जरूरत है।
  • प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 38% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25% बारिश अधिक हुई है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 52 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ व अशोकनगर में 50 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 29 Aug

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews