मध्य प्रदेश मौसम पर नया अपडेट, आज 24 जिलों में बादल बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

अगले 3-4 दिनों तक 6 संभागों में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान तेज हवा, हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।
MP Weather Update

MP Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। फिलहाल 29 अक्टूबर तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसका प्रभाव भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा।आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 4 जिलों धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।27 से 29 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को इन जिलों में बारिश

  • इंदौर संभाग के धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में भारी बारिश/ ढाई से साढ़े चार इंच तक वर्षा
  • इंदौर, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम,
  • बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें
  • शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

  • पूर्व मध्य अरब सागर पर बना अवदाब (डिप्रेशन) आज उसी क्षेत्र पर केन्द्रित रहा, 16.5°उत्तर अक्षांश और 70.4° पूर्व देशांतर के पास, पंजिम (गोवा) से लगभग 380 किमी पश्चिम- उत्तरपश्चिम में, मुंबई (महाराष्ट्र) से 400 किमी दक्षिणपश्चिम में, मैंगलोर (कर्नाटक) से 620 किमी उत्तरपश्चिम में और अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से 640 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में है जिसके पूर्व-मध्य अरब सागर में लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
  • एक अन्य अवदाब (डिप्रेशन), दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है, अक्षांश10.8°N और देशांतर 88.8°E के पास, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 440 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 970 किमी दक्षिणपूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 970 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 990 किमी दक्षिणपूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 1040 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में।
  • इसके लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने, 26 तारीख तक एक गहरे दबाव के क्षेत्र में तीव्र होने और 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवातीय तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, फिर उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवातीय तूफान में तीव्र होने की संभावना है।
  • 27 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसका ज्यादा प्रभाव भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • भोपाल, उज्जैन, शाजापुर पांढुर्णा समेत कई इलाकों में बारिश हुई।
  • भोपाल में घने बादलों और धुंध के कारण विजिबिलिटी घटी।
  • प्रदेशभर में कई इलाकों में रात का तापमान 15 डिग्री तक रहा।
  • बैतूल में 18, सागर में 17, उज्जैन में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।
  • दिन का सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया।

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। इस बार मानसूनी सीजन में 121 प्रतिशत बारिश हुई है यानि अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 29 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews