मध्य प्रदेश मौसम: आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

आज सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने मोथा तूफान के प्रभाव से मध्य प्रदेश का मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है । रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई। आज सोमवार को भी ग्वालियर चंबल और उज्जैन संभागों में मौसम बदला रहेगा। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तेज वर्षा और प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल 30 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम, कहीं कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर-चंबल उज्जैन संभाग के आठ जिलों में तेज बारिश
  • भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, देवास, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर हल्की से मध्यम

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

  • बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन) के पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 24 घंटों में दक्षिणपश्चिम एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह 28 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान एपी तट के मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के आसपास, लगभग 90- 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्थायी हवा की गति और 110 किमी प्रति घंटे तक की झोंकों के साथ एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है।
  • अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग के ऊपर बना अवदाब (डिप्रेशन) के दक्षिण-पश्चिम दिशा में तथा बाद में दक्षिण- दक्षिणपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर के पार जाने की संभावना है। एक ट्रफ अरब सागर के पूर्व-मध्य भाग के ऊपर बने अवदाब (डिप्रेशन) से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिम मध्य प्रदेश तक, उत्तरपूर्वी अरब सागर और दक्षिण गुजरात क्षेत्र से होकर, लगभग 1.5 से 3.1 किमी ऊँचाई (माध्य समुद्र तल से ऊपर) के बीच बनी हुई है।इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और बूंदाबांदी का सिलसिला अगले सप्ताह तक जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम

  • रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 20.6 डिग्री दर्ज किया गया।
  • इंदौर में 11 मिमी वर्षा दर्ज गई ।
  • कई शहरों में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
  • भोपाल में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री और उज्जैन में 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश से मानसून आधिकारिक रूप से 13 अक्टूबर को विदा हो चुका है। इस बार मानसून लगभग चार महीने सक्रिय रहा और औसतन 115% बारिश दर्ज की गई।  प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है।  पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से दोगुनी वर्षा हुई। हालांकि, शाजापुर में सबसे कम यानी सिर्फ 81% बारिश दर्ज की गई।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया।  सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 30 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews