मध्य प्रदेश मौसम: 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली-तेज हवा, इन स्कूलों में अवकाश घोषित

लगातार हो रही बारिश के चलते ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व आँगनबाड़ियों में और आगर मालवा में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
MP weather

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है। एक दर्जन से ज्यादा डैम के गेट खोल दिए गए है। अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है। आज सोमवार को भी ग्वालियर चंबल संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम एवं उज्जैन संभाग में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

सोमवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश ।
  • नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश ।
  • भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मध्यम बारिश

कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 3-4 दिन जारी रहेगा वर्षा का दौर

मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र से डाल्टनगंज, दीघा से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वर्तमान में दक्षिणी पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश व उसके आसपास बना हुआ है।हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है, जो दक्षिण-पश्चिम की तरफ झुक रहा है। इस सभी मौसम प्रणाली के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। फिलहाल 31 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

1 जून से 27 जुलाई तक कहां कितनी हुई वर्षा

मध्य प्रदेश में 1 जून से 27 जुलाई तक औसत से 56% अधिक वर्षा हुई है।इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 69% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 43% अधिक दर्ज की गई है। अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है यानि 9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है।प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर और आगर-मालवा अभी भी कम पानी गिरा है।

MP Weather Forecast till 30 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews