एमपी वेदर अपडेट : आज से दिखेगा मौसम में बदलाव, तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से थोड़ी राहत, अप्रैल मई में हीटवेव, IMD ताजा पूर्वानुमान

आज शुक्रवार से कुछ शहरों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन अप्रैल की शुरुआत में पारा चढ़ते ही लू का प्रभाव देखने को मिलेगा।
cg weather

MP Weather Update: मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने से शुक्रवार व शनिवार को तापमान में गिरावट आएगी और तेज धूप के साथ गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि रविवार सोमवार से मौसम में फिर बदलाव आएगा।अप्रैल में पारा चढ़ते ही गर्म हवाएं चलेंगी और हीट वेव की स्थिति बनेगी।

28 मार्च को दिन रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट तो 29 मार्च को भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। अप्रैल में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलेगी।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

MP Weather Forecast Today

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज
  • दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर में भी 40 डिग्री के आसपास रहा।
  • शिवपुरी में लू का प्रभाव रहा।
  • रात का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया।
  • पहाड़ी क्षेत्रों में पचमढ़ी में रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
  • भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews