मध्य प्रदेश मौसम: आज मंगलवार को 38 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट, अगले हफ्ते हो सकती है मानसून की दस्तक, पढ़े IMD लेटेस्ट अपडेट

अगले हफ्ते तक मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है।हालांकि इससे पहले प्री मानसून गतिविधियों के चलते एक हफ्ते तक बादल बारिश का दौर जारी रहेगा।
IMD Weather Update

मध्य प्रदेश में मानसून को आने में अभी 10 दिन और लग सकते है। हालांकि, हरियाणा और पूर्वी बिहार में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से वातावरण में नमी आ रही है और प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना हुआ है।

आज मंगलवार को 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी।फिलहाल 6 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। संभावना है कि 10-12 जून के आसपास डिंडौरी के रास्ते मानसून का आगमन हो सकता है।

आज मंगलवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में भी आंधी/बारिश 

MP Weather : 6 जून तक जारी रहेगा बादल बारिश

3 जून मंगलवार : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट /आंधी की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज में आंधी चलने और बारिश ।

4 जून बुधवार : ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा आंधी ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश ।

5 जून गुरूवार : इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

6 जून शुक्रवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में बारिश/40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews