MP Weather : 3 सिस्टम सक्रिय, 1 दर्जन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, चलेगी तेज आंधी, 27 मार्च के बाद बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार से फिर मौसम बिगड़ने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर में 26 मार्च तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग के कटनी, जबलपुर ,छिंदवाड़ा, सिवनी में गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। आज शनिवार को चंबल संभाग के जिलों में एवं दतिया, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सिवनी एवं कटनी जिले में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। वही इंदौर में अगले दो दिनों में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा।  27 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।

27 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में 27 मार्च तक मौसम का असर देखने को मिलेगा। शनिवार को जबलपुर-शहडोल संभाग में ओलों की बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल संभाग में बादल छाए रहेंगे। चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।25 से 26 मार्च के बीच मौसम विभाग ने वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया है।27 मार्च से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा ।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। वही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।  तमिलनाडु से विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त हवा का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है।अरब सागर से मिल रही नमी के कारण इंदौर में अभी बादल दिखाई दे रही है।26 मार्च तक ये मौसम प्रणालियां सक्रिय रहेगी, जिसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है, हल्की वर्षा भी हो सकती है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

48 घंटे तक बारिश, ओले और आंधी

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  आज भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में बादल छाए रहेंगे, बिजली गिर भी सकती है। चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं, शहडोल-जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओलेे गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।वही रविवार भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी। 27 मार्च से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला सा रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews