MP में आज एक दर्जन जिलों में बारिश-ओले का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा-छाए रहेंगे बादल, 22 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD ताजा अपडेट

MP Weather Update

MP Weather Alert Today: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 22 मार्च तक प्रदेश का मौसम खराब रहने वाला है। इस दौरान जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा , नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 50 से 60Km प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों, चना जैसी फसलों को नुकसान हो सकता है।अगले पांच दिनों तक तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश-ओले की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट, जबलपुर, शहडोल, सिवनी डिंडोरी, पांढुर्णा, सिवनी अनूपपुर में बारिश और ओले गिरने के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही सागर, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 22 मार्च तक प्रदेश में इस तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है, क्योंकि 20 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

19 से 21 मार्च तक इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से  19 मार्च को डिंडोरी मंडला बालाघाट जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ।अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर सिवनी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश -ओलावृष्टि। रायसेन, बैतूल, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह और पांढुर्ना में  हल्की बारिश ।
  • मंगलवार को भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है, वही डिंडौरी, जबलपुर, पांढुर्ना, सिवनी और मंडला जिले में ओले गिरने की आशंका है।
  • 20 मार्च को अनूपपुर  शहडोल जिलों के लिए बारिश-ओलावृष्टि ।उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, दमोह, सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, सागर, छतरपुर जिलों में बारिश की चेतावनी ।
  • 21 मार्च को सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली में ओलावृष्टि और बारिश होने की चेतावनी ।

जानिए मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। पश्चिमी विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा एवं कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी में एक तीव्र प्रति चक्रवात बना हुआ है, उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से सोमवार से गुरूवार तक जबलपुर, शहडोल ,नर्मदापुरम, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में वर्षा, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूवीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews