MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 32 जिलों में लू का येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।उत्तर भारत के साथ मध्य प्रदेश में लू का भीषण प्रकोप जारी रहा है और 30 से ज्यादा जिले लू की चपेट में है । वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है और तापमान भी 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।  मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 11 अप्रैल 32 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 34% डीए से सैलरी में आएगा उछाल, जानें बेसिक पे पर कितना मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 11 अप्रैल 2022 को रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के साथ उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव और राजगढ़ में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन नौगांव में तीव्र लू का असर देखने को मिला । सीधी,सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा,जबलपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, राजगढ़, भोपाल,  रतलाम, दतिया, गुना और ग्वालियर में लू का असर रहा।ग्वालियर में 13 अप्रैल तक भीषण गर्मी से राहत नही मिलेगी बल्कि सीवियर हीटवेव व हीटवेव(लू) का दौर चलेगा।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जल्द लागू होगा ये नया पैटर्न! मिलेंगे 2 विकल्प

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक ईरान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में मौजूद है, दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है और तीसरा मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक तक एक अन्य ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियाें के चलते मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, 11 अप्रैल 2022 को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वही पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 दिनों में बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews