MP weather : 4 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव होगा नया सिस्टम, छा सकते है बादल, बारिश के भी संकेत, आज ऐसा रहेगा वेदर

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में तापमान के 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान गर्म हवाएं चलने और तापमान के बढ़ने का अनुमान है।
MP weather

MP Weather Update Today: चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल 4 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा लेकिन 4 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से फिर तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके असर से पांच व छह मई को बारिश भी हो सकती हैं।

मई से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा, इसके बाद मई के पहले हफ्ते में फिर तापमान बढ़ने लगेगा। इस दौरान पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मई के पहले हफ्ते से ही गर्म हवाएं परेशान करेंगी और तापमान भी लगातार बढ़ेगा। आज से 22 से ज्यादा जिलों गर्म हवाएं चलेंगी और दोपहर के समय लू चलने के भी आसार हैं। वहीं बुधवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

इन जिलों में चलेगी गर्म हवाएं, 4 को सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आज मंगलवार से ग्वालियर-चंबल ,नौगांव, छतरपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, खरगोन, बड़वानी, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी।लेकिन 4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा जिससे 5-6 मई से तापमान में फिर गिरावट आएगी और कहीं कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

क्या कहता है मौैसम विभाग

वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्थान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर माध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रीय है। इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवाओं में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि इन सभी मौसम प्रणालियों का ज्यादा प्रभाव नहीं नजर आ रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews