MP Weather : फरवरी से मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, फिर छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

एक एवं तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
mp Weather Update

MP Weather Update Today: फरवरी का महीना लगते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बन गया है।इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है।उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। 1व 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

फरवरी में बादल बारिश के आसार

  • 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
  • 1 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
  • 2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।
  • 2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
  • 3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews