मध्य प्रदेश वेदर : शनिवार को 21 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, चलेगी धूलभरी आंधी, जानें IMD का नया अपडेट- अपने शहर का हाल

शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
MP Weather Update

नौतपा के सातवें दिन मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश के साथ आंधी बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 3 जून तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। हालांकि तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल कहीं भी हीट वेव का अलर्ट नहीं है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून के पहुंचने के बाद अनुमान है कि एमपी में भी मानसून दूसरे सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। फिलहाल  प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं।

आज शनिवार को 21 जिलों में बारिश/आंधी का अलर्ट

भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी ,सिंगरौली

वर्तमान में सक्रिय है 3 मौसम प्रणालियां

पश्चिमी राजस्थान, मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात सक्रिय हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवातों के असर से मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। हालांकि अरब सागर में कोई नया सिस्टम नहीं बना है, इसलिए फिलहाल जोरदार बारिश की संभावना कम है।मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, ऐसे में संभावना है कि मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।

3 जून तक कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

31 मई शनिवार : भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

1 जून रविवार: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में तेज आंधी/बारिश ।आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक

2 जून सोमवार: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

3 जून मंगलवार: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews