मध्य प्रदेश मौसम : 3 वेदर सिस्टम का प्रभाव, 45 जिलों में बादल-बारिश और आंधी का अलर्ट, ओले गिरने के भी आसार, जानें अपने शहर का हाल

आज भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में बारिश और आंधी चलने का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश में तेज आंधी चलने और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
mp weather

MP Weather Update : साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से 7 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज रविवार को 45 जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।मौसम विभाग ने रविवार को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग अलग स्थानों में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और हिमालय क्षेत्र ,उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में डेढ़ किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड से उत्तरी ओडिशा तक एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी प्रभावी है।इसके चलते 7 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

7 मई तक बादल बारिश और आंधी का अलर्ट

  • 4 मई: उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में ओले। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश ।
  • 5 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा में गरज-चमक और आंधी का अलर्ट । उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंदसौर, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, सिंगरौली में भी गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश।
  • 6 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर में बारिश का अलर्ट । नीमच, दमोह, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश।
  • 7 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया में गरज-चमक के साथ बारिश ।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews