MP Weather: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 33 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी चेतावनी

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगले 24 घंटे बाद यानि 12 जुलाई को कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से बारिश की गतिविधियों फिर तेजी आने वाली है। वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेशभर में लगातार गरज चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 11 जुलाई 2022 को 33 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही 5 संभागों और 6 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: चक्रवाती घेरा सक्रिय, 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज सोवार 11 जुलाई 2022 को भोपाल, उज्जैन,इंदौर, शबडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के साथ पन्ना, दमोह, सागर, रतालम, उज्जैन और देवास जिले में भारी से अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही इन संभागों और जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है। ग्वालियर में 13 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा और बिजली चमकने के आसार है।

यह भी पढ़े.. MP:लापरवाही पर बड़ा एक्शन, वार्ड प्रभारी समेत 5 निलंबित, 4 की सेवा समाप्त, 4 का वेतन काटा, 27 कर्मचारियों को नोटिस

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है। वर्तमान में दक्षिणी ओड़ीशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक दक्षिण-पश्चिमी झुकाव के साथ सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ बीकानेर-जयपुर, गुना, जबलपुर, पेन्ड्रा रोड और निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। जबकि गुजरात से उत्तरी केरल तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। साथ ही 20 डिग्री उत्तर अक्षांश के सहारे पठारी क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में मध्य क्षोभमंडल के स्तर पर पूर्व से पश्चिम विरूपक हवाएँ  सक्रिय हैं और दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

जिलों की अबतक की ताजा अपडेट

  • रविवार को लगातार बारिश से भोपाल में निचली बस्तियों से लेकर कालोनियों तक में जलभराव हो गया है।जिला एवं नगर निगम प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुड़ गई हैं। सोमवार सुबह तक भोपाल जिले में 46.4 मिमी या 1.8 इंच वर्षा दर्ज की गई, वहीं भोपाल शहर में 47.6 मिमी या 1.84 इंच वर्षा दर्ज की गई।
  • भिंड के देहात थाना क्षेत्र में आंधी के साथ बबूल का पेड़ मकान पर गिर गया और मलबे में दबने से दादी-नातिन की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
  • भिंड मेहगांव थाना अंतर्गत मदनपुरा के हार में चार दोस्तों पर बिजली गिर पड़ी और हादसे में एक की मौत हो गई। तीन घायल हो गए।
  • दतिया के इंदरगढ़ के ग्राम देभई में बिजली गिरने से गांव के निवासी नारायण सिंह पुत्र खचेरे कुशवाह की मौके पर मौत हो गई। बसई क्षेत्र स्थित बिजली गिरने से साकुली निवासी युवक शिवचरन पुत्र अनंदी पाल झुलस गया।
  • टीकमगढ़ व निवाड़ी में के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अधेड़ की मौत हो गई है।
  • इंदौर में एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रविवार सुबह 5.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। वहीं दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी का असर भी दिखाई दिया। शाम 5.30 बजे बाद एयरपोर्ट क्षेत्र वर्षा पौन घंटे तक वर्षा के तेज बौछारें पड़ीं। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं।
  • जबलपुर में अबतक बारिश का आंकड़ा औसतन 15 इंच तक ही पहुंच पाया है। जबकि इसके पहले 2012 में 24 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews