मध्य प्रदेश मौसम: कई वेदर सिस्टम सक्रिय, 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मजबूत मौसम प्रणालियों के चलते आज 3 दर्जन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश, झंझावत और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है
MP Weather Update

MP Weather Today: मानसून ट्रफ ,लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अगले 48 घंटों के लिए मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को 36 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश, झंझावत और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।प्रदेश में अब तक 40 इंच बारिश हो चुकी है,जबकी प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है। भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

48 घंटों के लिए झमाझम वर्षा का दौर

  • शुक्रवार 5 सितंबर: अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम में अति भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं।राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड,मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं
  • शनिवार 6 सितंबर: खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास,शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावत और वज्रपातकहीं-कहीं

मप्र में सक्रिय है कई मजबूत मौसम प्रणालियां

  • निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी छग और संलग्न पूर्वी एमपी पर अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पूर्वी एमपी में बढ़ने की संभावना है।
  • दक्षिण-पश्चिम एमपी और निकटवर्ती क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है।वर्तमान में, मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, नर्मदापुरम, सिवनी, दुर्ग, उत्तरी छग और संलग्न पूर्वी एमपी पर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र, चांदबाली से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
  • यह उपरोक्त चक्रवातीय परिसंचरण से गुजरते हुए माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक ट्रफ़ पूर्वोत्तर अरब सागर से सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, दक्षिण-पश्चिम एमपी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बने ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तरी छग और संलग्न पूर्वी एमपी पर निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण और ओडिशा से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 4 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 22% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 21% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है।अब तक 40 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है, जो सीजन की 104 प्रतिशत है । जो सीजन की 108 प्रतिशत है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • इस बार गुना मंडला में सबसे ज्यादा 57 इंच बारिश हुई है।मंडला में 54.2 इंच, श्योपुर में साढ़े 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी गिरा है। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच , शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच बारिश हुई है।

MP Weather Forecast Till 8 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews