MP Weather Alert : छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के संकेत, बुधवार के बाद फिर बदलेगा मौसम

MP weather

MP Weather Alert Today :  हवाओं का रुख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश के मौसम में एकदम से परिवर्तन आ गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मंगलवार सुबह कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखा गया।आज मंगलवार को 14 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार से फिर तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार है।

आज गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मंगलवार को रीवा संभाग के जिलों के साथ, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी,दतिया,ग्वालियर, भिंड जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है, बाकी जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार है।
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस के जाने के बाद बुधवार गुरूवार से फिर मौसम में बदलाव दिखाई देगा और तापमान के गिरने से फिर ठंड बढ़ने के आसार है। आज मंगलवार को कहीं- कहीं पर हल्की ठंड भी पड़ेगी और तापमान में 2 ये 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 फरवरी को  हवाओं का महाराष्ट्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और उड़ीसा में उच्च दबाव का क्षेत्र बन रहा है, ऐसे में ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छा सकते हैं और कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15-20 फरवरी के बाद फिर रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री तापमान की वृद्धि होगी। खास करके राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भी मौसम में तापमान बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा।
    सिवनी में सबसे ज्यादा 32.2 डिग्री , भोपाल में दिन का पारा 30.8 डिसे, बैतूल 31.5 डिसे, धार 30.6 डिसे, नर्मदापुरम 30.1 डिसे, खरगोन 31.8 डिसे, रतलाम 30.2 डिसे, छिंदवाड़ा 30.9 डिसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
  • दमोह 30 डिसे, जबलपुर 30.4 डिसे, मंडला 32.2 डिसे, नरसिंहपुर 30.6 डिसे, सागर 30.4 डिसे ,उमरिया में 30.5 डिग्री, उज्जैन में दिन का तापमान 29 और रात का और 14.4 डिग्री तापमान दर्ज किया ।
  • नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 17.7 डिग्री , दमोह 17.5डिसे, जबलपुर 16 डिसे, खजुराहो 15.8 डिसे, रीवा 16 डिसे, सतना 16.1 डिसे, सिवनी 16.2 डिसे, सीधी 17 डिसे, टीकमगढ़ 16 डिसे, उमरिया 16.6 डिसे, पचमढ़ी 16.4 डिसे, रायसेन 16.4 डिसे, रतलाम 15.2 सहित 21 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री के ऊपर रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews