MP Weather Update : छाए रहेंगे बादल, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-ओले का ऑरेंज-रेड अलर्ट, चलेगी तेज हवा, 11 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

MP Weather Update

MP Weather Update Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर ओले-बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भोपाल-बालाघाट समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हुई।फिलहाल 10 और 13 अप्रैल को सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश औरओले गिरने की भी आशंका है।मंगलवार से गरज-चमक व बूंदाबांदी की गतिविधि में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधि होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल ,भोपाल और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, हरदा,  सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी, गिरेंगे ओले

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें 3-4 दिन के लिए भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर में ऑरेंज अलर्ट और अलावा बैतूल-नर्मदापुरम में बारिश और ओलों का रेड अलर्ट जारी किया गया है।9 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच , रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की प्रबल ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप बना हुआ है और उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों में बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बन रही है। 10 अप्रैल और 13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिसके असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews