MP Weather : सोमवार से बदलेंगे मौसम के मिजाज, आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

नया पश्चिमी विक्षोभ अभी ईरान के आसपास है, जिसके प्रभाव से रविवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update : सोमवार से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।अगले हफ्ते बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। सर्द हवाओं के कारण आज शनिवार दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन रविवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी।8 फरवरी से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिससे तापमान बढ़ेगा ।शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आम तौर पर हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहती है।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका और उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

10 फरवरी के बाद बादल बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में भी गिरावट होगी। खास करके भोपाल, इंदौर-उज्जैन में तापमान में गिरावट आएगी। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होने लगेगा और दिन-रात का पारा चढ़ेगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल में शीतलहर चली।
  • भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली।
  • कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रहा।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन शीतल दिन रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews