MP Weather Alert: कई मौसम प्रणालियां सक्रिय, 4 संभागों में बारिश-बिजली के आसार, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

MP weather

MP Weather Alert Today : मकर संक्रांति से पहले मध्यप्रदेश के मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आ रहे है। घना कोहरे के साथ कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें फिलहाल 10-11 जनवरी तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। आज रविवार को 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जबलपुर, शहडोल , भोपाल और नर्मदापुराम संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

एमपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, वहीं दक्षिण गुजरात से दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका गुजर रही है। हरियाणा के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में सर्द हवाएं और अरब सागर से वातावरण में नमी आ रही हैं और बारिश के साथ कोहरे देखने को मिल रहा है । आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम यूही बना रहेगा, इस दौरान बारिश, कोहरे और तेज ठंड का दौर जारी रहेगा।

10-12 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके कारण अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के घेरा बनेगा, जिससे इंदौर में अगले 2-3 दिन तक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना  है।रविवार को भोपाल संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।आठ जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा।पश्चिमी विक्षोभ का असर ग्वालियर-चंबल अंचल में भी दिखाई देगा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश-कोहरे का अलर्ट

  • आज रविवार को शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों के अतिरिक्त भोपाल और नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ ही रीवा, मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम और उज्जैन में माध्यम से लेकर घना कोहरा छाए रहने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews