MP Weather Alert : 25 जिलों में घने कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बादलों की आवाजाही, बारिश-ओले के भी आसार, जानें IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today: नए साल की शुरूआत के साथ ही मध्य प्रदेश कोहरे की चपेट में आ गया है। आज मंगलवार सुबह से कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी है , वही कई जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा 2 से 4 जनवरी के बादल छाने के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है, हालांकि  मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी बारिश के आसार जताए थे, लेकिन अनुमान गलत साबित हुआ और कहीं भी बारिश नहीं हुई , हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहे।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • चंबल संभाग के जिलों में शिवपुरी, टीकमगढ़, निमाड़ी, पन्ना जिलों में शीतल दिन, ग्वालियर, दतिया, सतना, छतरपुर जिलों में तीव्र शीतल दिन के आसार ।
  • ग्वालियर चंबल सागर संभाग के जिलों में नीमच मंदसौर जिले में कहीं कहीं मध्यम से घने कोहरे का असर ।
  • रीवा के साथ में विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा के जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी ।

4 जनवरी तक इन जिलों में बारिश के भी आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में ओलावृष्टि के आसार है, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है।रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं घने कोहरे और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। 2 से 4 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है ।बूंदाबांदी की स्थिति में कोहरा घना रहेगा। इधर, अगले दो दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से प्रदेश में फिर से तेज ठंड का एक दौर शुरू होगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है। हरियाणा के पास बने चक्रवात के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है और नमी आ रही है, जिससे बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाए बनती नजर आ रही है। दो से चार जनवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, वही ग्वालियर चंबल संभाग समेत कई जिलों में कोहरा भी छा सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • दतिया में 13.7 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर 13.8, खजुराहो 14.6, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 16.1 , भोपाल में 26.8, ग्वालियर में 13.4, इंदौर में 27.9 , जबलपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस और छतरपुर के नौगांव में 16.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 13 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11, इंदौर में 14.6, जबलपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews