MP Weather : नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 25 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, गिरेंगे ओले, 2 दर्जन क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

mp weather

MP Weather Alert Today : आज सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे की संभावना बन रही है। आज करीब 24 जिलों में बारिश और 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। फिलहाल 2-4 दिन मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है। अगले दो दिन जनवरी तक तूफान, ओला, बारिश और कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार , आज सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव 12 जनवरी तक रहेगा।इस दौरान कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे की संभावना है।आज सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में वर्षा और उज्जैन संभाग के साथ मंदसौर, नीमच में कहीं-कहीं ओले भी गिरने की संभावना है।15 जनवरी के बाद प्रदेश में ठंड और तेज होने के आसार है।

एक साथ 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय

  • एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच बना हुआ है, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, इससे लेकर उत्तरी गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी आने के कारण प्रदेश में बादल , घना कोहरा और वर्षा होने की संभावनाएं बन रही है।

आज इन जिलों में बारिश कोहरे का अलर्ट

  • आज सोमवार को नर्मदापुरम इंदौर संभाग के जिलों के साथ ही सीहोर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, उमरिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश ।
  • सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और खंडवा जिले में गरज चमक के साथ वज्रपात ।
  • सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के साथ किसी और सीहोर,भोपाल, रीवा, मऊगंज, नीमच, मंदसौर और मंडला जिले में घना कोहरा।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम्, हरदा और बैतूल में मावठे की बारिश और ओलावृष्टि
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews