MP Weather : फरवरी अंत में दिखेगा मौसम में बड़ा चेंज, छाएंगे बादल, गिरेगा पारा, बूंदाबांदी के संकेत, नया सिस्टम भी हो रहा एक्टिव

फरवरी के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। 21 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। इस हफ्ते बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
MP Weather

MP Weather Update : इस हफ्ते मध्य प्रदेश में मौसम में अलग अलग रुप देखने को मिल सकते है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आज गुरूवार को कई जिलों में बादल छा सकते हैं लेकिन इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा।21 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। भिंड ,मुरैना ,ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कलां और छतरपुर में भी मौसम बदला रहेगा । 2तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने लगेगी।

मार्च से दिखेगा गर्मी का असर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिरी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। आने वाले दिनों में केवल सुबह ही हल्की ठंड का एहसास होगा लेकिन दिन में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मार्च की शुरुआत में गर्मी के सख्त तेवर देखने को मिल सकते है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से होकर तेलंगाना तक एक्टिव नजर आ रही है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्यप्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के राज्यों पर प्रभाव डालेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  •  ग्वालियर संभाग के जिलों में 2.3 डिग्री से ज्यादा ।इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक न्यूनतम तापमान ।
  • नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 7.8 डिग्री दर्ज हुआ।
  • कल्याणपुर (शहडोल)/ग्वालियर में 12.1 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 12.5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 12.7 डिग्री और आंवरी अशोकनगर में 13.1 डिग्री सेल्सियस।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews