
MP Weather Update Today : महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 फरवरी से फिर सर्दी का एक और देखने को मिल सकता है। फिलहाल 17 फरवरी तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है लेकिन हवाओं का रुख भी पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है। 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है।, जिसके असर से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिसका असर 3 से 4 दिन तक रहेगा।फिलहाल बादल छाने, बारिश और कोहरे के कोई आसार नहीं है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल
- हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
- प्रदेश के आठ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
- दिन का सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि।
- धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला में पारा 30 डिग्री के पार ।
- रतलाम में तापमान 32.2 डिग्री , भोपाल में 28.4 डिग्री, इंदौर में 29.1 डिग्री, ग्वालियर में 29.5 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।
Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

