
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने और वातावरण में नमी बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश (MP Weather Change Today) के मौसम में फिर बदलाव हो गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 30 नवंबर 2021 को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज 5 जिलों में बारिश के आसार बन रहे है और 14किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वही बुधवार-गुरूवार काे बारिश और ओलावृष्टि भी हाे सकती है।
यह भी पढ़े.. CTET Admit Card 2021: इंतजार खत्म! जानें कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड, ये है ताजा अपडेट
मौसम विभाग (MP Weather Update Today) की मानें तो आज मंगलवार को मालवा के 5 जिलों में खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। वही जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होने से ग्वालियर चंबल संभाग में 2 दिसंबर से लगातार 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे। 1 दिसंबर 2021 बुधवार से इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं बारिश भी हाे सकती है। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हाेने के आसार हैं।
मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के मुताबिक, MP में 1 से 3 दिसंबर तक बादल छाने, मावठे गिरने और धुंध छाने की भी संभावना है।वही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी ब्यावरा, अलीराजपुर, उज्जैन, झाबुआ, राजगढ़, गंजबासौदा, बारासिवनी, इंदौर, शाजापुर, देवास, धार, रतलाम, सीहोर में 1 दिसंबर, जबकि, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और पूर्वी मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना में 2 दिसंबर से बादल छाने और बारिश के आसार है।
यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: दिसंबर में तारीखों का ऐलान! कलेक्टर आज देंगे रिपोर्ट, अधिकारियों को जिम्मेदारी
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें वर्तमान में श्रीलंका पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने से पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ बना हुआ है। अफानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बने पश्चिमी विक्षाेभ के मंगलवार काे उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। वही पूर्व-मध्य अरब सागर में बुधवार काे एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है और बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र के आसार है।एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते आज मंगलवार से मध्यप्रदेश में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दक्षिण राजस्थान के आसपास के इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछार के आसार हैं। 1 और 2 दिसंबर को उत्तर भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में गरज-बिजली गिरने की संभावना हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार है।30 नवंबर को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम, नेल्लोर, चित्तूर, कडपा जिलों में भारी बारिश के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वही 3 दिसंबर तक तटीय इलाकों में बारिश के आसार है।1 और 2 दिसंबर को गुजरात में अति भारी बारिश के साथ 1 दिसंबर को उत्तरी कंकण, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है।


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

