MP Weather : फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, 6 संभागों में बादल बारिश के आसार, आज 15 जिलों में बूंदाबांदी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
mp Weather Update

MP Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर फरवरी से मौसम बदलेगा और 6 संभागों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है हालांकि कहीं कहीं कोहरा, बादल और बूंदाबंदी की स्थिति बन सकती है।

31 जनवरी तक रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, ऐसे में अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।30-31 जनवरी को बारिश के आसार नहीं है लेकिन ठंडक का अहसास होता रहेगा। 1 फरवरी को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है। ये मावठा रबी की फसल के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज बुधवार को करीब 15 जिलों में हल्की बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, सीहोर, पन्ना, राजगढ़, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

फरवरी में बादल बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के उत्तर भारत के आसपास सक्रिय होने से हवा का रुख बदलेगा और बुधवार से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।वही 1 से 4 फरवरी के बीच रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और एक नया पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पश्चिमी ईरान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है।
  • इससे आंशिक बादल छाने के साथ रात के तापमान में वृद्धि होगी।एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने से तीन फरवरी से कई जिलों में बादल छाने के साथ 6 से 7 संभागों में बारिश होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews