MP Weather: रविवार से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, आज कई जिलों में कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

सर्द हवाओं के कारण शनिवार-रविवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
up Weather

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा और कोल्ड डे की स्थिति रही। तापमान में भी अच्छी खास गिरावट देखने को मिली। फिलहाल एक हफ्ते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

आज शनिवार 18 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में ठंडी हवाएं चलेंगी । 19-20 जनवरी से पारे में गिरावट आते ही कड़ाके की ठंड का असर होने लगेगा।शनिवार रविवार को 30 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है।बढ़ती ठंड के चलते आज 18 जनवरी को अशोकनगर, रतलाम, शाजापुर में नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

शनिवार रविवार को कैसा रहेगा एमपी का मौसम

शनिवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।रविवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवा चलने लगी है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार-रविवार को रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। आज 18 जनवरी को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews