MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ तीन वेदर सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 19 Feb 2022) के मिजाज फिर बदलने लगे है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है । एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 19 फरवरी 2022 को भी 8 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs 2022: 290 अलग-अलग पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज 19 फरवरी 2022 को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, डिंडौरी, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार आसार है। पिछले 24 घंटों में जबलपुर और नर्मदापुरम के संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।  वही सबसे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रीवा में दर्ज किया, जबकि शेष संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।ग्वालियर में 20 फरवरी से फिर हवा का रुख उत्तर से पश्चिम होने से फिर ठंड बढ़ सकती है। 22 फरवरी के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 3 वेदर सिस्टमों के एक्टिव होने के कारण हवाओं का रुख बदल गया है और बादल छाए हुए हैं। ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास बनने के चलते एक कमजोर प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर भी बन गया है।वही उत्तर-मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इन तीनों सिस्टमों के कारण जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं।वही अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में दिखाई दे रहे बादल आज शनिवार से छंट जाएंगे और तापमान बढ़ने लगेगा।

यह भी पढ़े.. NEET: मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत, इंटर्नशिप की समय-सीमा बढ़ी, नीट MDS 2022 परीक्षा स्थगित

भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (बर्फबारी), बिहार, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार है।अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, 20-21 फरवरी को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, 19 से 22 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 20 और 21 फरवरी को असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews