MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 5 संभागों में बादल-बूंदाबांदी के आसार, आज 15 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD का अपडेट

शुक्रवार को उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ने से कोहरा और शीतलहर की संभावना है।प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं, चंबल ग्वालियर संभाग में कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Update: अगले 24 घंटे के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में इजाफा नहीं होगा, लेकिन 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा।

पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी के चलते आज शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं चंबल ग्वालियर संभाग में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा एक दर्जन जिलों में सुबह रात के समय कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है। 12 जनवरी तक दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।

MP Weather : आज कहां कहां कोहरा/शीतलहर

  • शहडोल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों में शीत लहर, हल्का से लेकर मध्यम कोहरा ।
  • ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कोहरा छाया।

11-12 जनवरी को बादल, बारिश और कोहरे का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 11 जनवरी को विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में बादल , बूंदाबांदी और कोहरा भी रहेगा।12 जनवरी को विदिशा, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे क मौसम का हाल

  • पचमढ़ी में 1.9 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान।
  • रीवा सीधी में दिन में सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल, शहडोल, जबलपुर, मंडला, शाजापुर, सिवनी, सीहोर और नीमच जिले में शीत लहर चली।।
  • ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज और भिंड में हल्का कोहरा छाया और आंशिक बादल छाए रहे।
  • उज्जैन, खरगोन, नर्मदा पुरम, इंदौर खंडवा में 27 डिग्री तापमान ।
  • बैतूल, भोपाल, गुना, ग्वालियर, रतलाम मालवा में 25 से 26 डिग्री।
  • जबलपुर, सागर, सतना, टीकमगढ़ उमरिया में 23 से 24 डिग्री।
  • नर्मदा पुरम, खंडवा खरगोन में 9 से 10 डिग्री ।
  • बैतूल, धार, गुना, इंदौर सीधी में 7 से 8 डिग्री ।
  • भोपाल, ग्वालियर, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर में 5 से 6
  • राजगढ़ उमरिया जिले में 4 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews