मध्य प्रदेश वेदर : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, इन संभागों में बादल-बारिश की संभावना, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

खास करके इसका प्रभाव रीवा शहडोल और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
MP Weather update

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही दिवाली से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, वही 2 दर्जन जिलों में पारा 18-20 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।इस दौरान 10 जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने से पूर्वी एमपी में बारिश की संभावना जताई है।खास करके इसका प्रभाव रीवा शहडोल और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।आज मंगलवार को लगभग सभी जगहों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन नमी के चलते एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में प्रदेश में तीन मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में कम ही देखने को मिलेगा, क्योंकि अरब सागर में बना सिस्टम कमजोर होने लगा है। फिलहाल हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो तमिलनाडु कोस्ट के पास बना है। एक अति कम दबाव का क्षेत्र है, जो उत्तरी अंडमान पर बना हुआ है, इसके प्रबल चक्रवात के रूप में बदलने से 24-25 अक्टूबर के आसपास मौसम में बदलाव दिखाई देगा और पूर्वी एमपी में बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, सोमवार की रात यहां सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • सोमवार को ग्वालियर सहित कई जिलों में तापमान 18-19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। छतरपुर जिले के नौगांव, खजुराहो, छिंदवाड़ा, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, रीवा, सागर, जबलपुर, टीकमगढ़ और उमरिया में तापमान 20 डिग्री से कम रहा।
  • सोमवार को बैतूल नर्मदापुरम, ग्वालियर, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, और बालाघाट में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews