मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, बादलों की आवाजाही, 29 नवंबर तक इन संभागों में बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल- IMD का ताजा अपडेट

CG weather

Madhya Pradesh Weather Today: मध्यप्रदेश के मौसम में रविवार से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को अगले 4 दिनों तक मौसम के बिगड़े रहने का अनुमान है। आज कई जिलों में बादल छा सकते है वही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। 29 नवंबर के बाद से मौसम साफ होने का अनुमान है। नवंबर अंत से दिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और  दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर तेज होना शुरू हो जाएगा।दिसंबर में कड़ाके की ठंड के साथ शीततलहर और कोहरा छाने के आसार है। 25 नवंबर शनिवार को तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है।

रविवार को इन जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 से 29 नवंबर भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन , इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा ,खरगोन समेत कई शहरों में रविवार को हल्की बारिश होने के आसार है ।

इंदौर संभाग के जिलों में ओले भी गिर सकते है। बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।  वही 26 से 28 नवंबर तक जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल 29 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही 30 नवंबर से फिर मौसम साफ होने लगेगा।  29 नवंबर से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।इस चक्रवात से लेकर उत्तरी महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है।इसके अलावा अरब सागर से महाराष्ट्र तक बनी द्रोणिका के प्रभाव से विपरीत दिशाओं की हवा (पूर्वी-पश्चिमी) के संयोजन की स्थिति बनने जा रही है। अरब सागर से आ रही नमी के वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा और हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी30 नवंबर से जम्मू-कश्मीर में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक दिसंबर से फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

रविवार-सोमवार को इन जिलों में होगी बारिश

  • रविवार को खरगोन और बुरहानपुर के साथ ही देवास, खंडवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाहजहांपुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम जिलों में हल्की से लेकर मध्य तक बारिश हो सकती है।
  • सोमवार को खरगोन बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा सीहोर, नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, रायसेन, सागर दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में भी हल्की बारिश हो सकती है।
  •  28-29 नवंबर को इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews