MP Weather : 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

weather alert today

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून की सक्रियता और 3 वेदर सिस्टम के चलते कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में एक और सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। आज सोमवार को 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, बाकी अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव 20 सितंबर तक तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। फिलहाल 1 हफ्ते तक अच्छी बारिश के आसार है। ग्वालियर में 13 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले नए चक्रवाती घेरे के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और 16 सितंबर तक वर्षा का दौर चलेगा।वही इंदौर में 12 से मध्यम तो 15 से 18 सितंबर तेज बा‍र‍िश होने की संभावना है। सोमवार को उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। हालांकि मंगलवार से भोपाल, इंदौर, रीवा संभाग के जिलों में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मप्र एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी मप्र पर बने चक्रवात से पूर्वी मप्र से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।उधर, 12-13 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं, जिससे एक हफ्ते तक बारिश के जारी रहने का अनुमान है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, सागर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, निवाड़ी और रीवा में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  •  इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की वर्षा की संभावना है।
  • नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सिंगरौली, गुना, श्योपुरकलां और ग्वालियर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है ।
  • शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिंड, पटना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में अति भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी को छोड़कर पूरे प्रदेश में घर चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।शिवपुरकलां, रायसेन, गुना, ग्वालियर, विदिशा, नर्मदापुरम, सतना, सागर, दमोह, छतरपुर, शिवनी, कटनी में मध्यम से भारी बारिश ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews