MP Weather : नए सिस्टम से बदला मौसम, 1 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश , 7 जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट, मानसून की विदाई पर अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : अक्टूबर के शुरू होते ही मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। शनिवार को मुरैना-शिवपुरी से मानसून विदा हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर में अवदाब के क्षेत्र के कारण आज रविवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग में आज से शुरू होने के आसार हैं।एमपी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस नए सिस्टम का असर 5-6 अक्टूबर तक बना रहा सकता है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस मौसम प्रणाली के रविवार को उत्तरी ओडिशा और उससे लगे बंगाल के तट पर पहुंचने की संभावना है। उधर, कोंकण-गोवा के तट पर अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के असर से नमी आ रही है जिसके असर से जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में तेज बारिश होने का अनुमान है, वही भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में हल्की बारिश होगी वही अक्टूबर के पहले हफ्ते के अंत से मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार को 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वही दो दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। आज 1 अक्टूबर को छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सीधी, मंडला, सिंगरौली, डिंडौरी, बालाघाट में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वही रीवा, उमरिया, सतना, जबलपुर, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, कटनी, पन्ना, रतलाम, दमोह, देवास, मंदसौर में गरज-चमक की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

एक जून से लेकर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 945.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा 949.5 मिमी की तुलना के समकक्ष है।पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक 998.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 1043.4 मिमी. के मुकाबले चार प्रतिशत कम है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी तक 904.7 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 877.3 मिमी. की तुलना में तीन प्रतिशत अधिक है। हालांकि प्रदेश के छह जिले गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 24 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। 10 वर्ष में यह सातवां मौका है जब मप्र में 1000 मिमी से कम 943.2 मिमी वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 36.94 इंच बारिश हुई है, इस बार पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 4% अधिक बारिश हुई है।नरसिंहपुर में बारिश का आंकड़ा 51 इंच से अधिक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews