मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 3 संभागों में छाए रहेंगे बादल, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 25 अक्टूबर तक मौसम बदला रहेगा।इस दौरान बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बोने की संभावना है। मंगलवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई।
MP Weather

MP Weather Forecast : गहरे कम दबाव के क्षेत्र समेत अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है । आज बुधवार को  जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है।ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम साफ व शुष्क रहेगा। फिलहाल 24 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। उत्तरी और मध्य जिलों में तापमान में और गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडी हवाओं का एहसास होगा ।नवंबर के दूसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो जनवरी के अंत तक रहेगा।

आज कहां कहां होगी बारिश

  • इंदौर, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश ।
  • डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में गरज के साथ बादल छाने

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

दक्षिण-पूर्व अरब सागर में स्थित स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र उसी क्षेत्र में स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बन गया और इससे संबंधित ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। बुधवार तक दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी में, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास अवसाद में परिवर्तित हो सकता है। इसके बाद, यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में और अधिक प्रबल होने की संभावना है।उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में स्थित है और माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।आधे प्रदेश में 25 अक्टूबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। खास करके भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • प्रदेश में सबसे कम 15.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज और दिन का सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
  • मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नौगांव में पांच मिलीमीटर वर्षा हुई।
  • 15 शहरों में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • पचमढ़ी, बैतूल और टीकमगढ़ में ठंड का असर तेज ।
  • नरसिंहपुर, खंडवा, खजुराहो, सतना और उमरिया में भी हल्की ठंड
  • गुना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर और मंडला में भी तापमान में गिरावट

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। इस बार मानसूनी सीजन में 121 प्रतिशत बारिश हुई है यानि अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 25 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews