MP Weather : मप्र में बदला मौसम, आज 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश (MP Weather) में एक बार फिर से बारिश (rain) का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग (weather department) ने बीते 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही साथ गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर-चंबल संभाग मैं बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही सागर संभाग सहित रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बेतुल, धार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की माने वर्तमान में उतरी उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा में सिस्टम बने होने के कारण एक ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। जिसके चलते एक बार फिर से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More: BJP के वरिष्ठ नेता से पुलिस की बदसलूकी, बोली कांग्रेस- ग़द्दारी पूजी जा रही, वफ़ादारी धक्के खा रही 

इसके अलावा वर्तमान में पश्चिम उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब के क्षेत्र बनने के कारण समुद्र तल से 7 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैले चक्रवार्ती परिसंचरण भी सक्रिय हैं। जिससे पश्चिमी विक्षोभ से पछुआ हवा के चलने से एक ट्रफ का निर्माण हुआ है।

वहीं मध्यप्रदेश में इस बार मानसून की बात करें तो प्रदेश में सामान्य बारिश से 6% अधिक बारिश के रिकॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा मालवा निमाड़ और बुंदेलखंड में 50% से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बुरहानपुर, इंदौर, खंडवा, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट को अधिक बारिश के क्षेत्र के रूप में रिकॉर्ड किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews