MP Weather: मप्र के मौसम में बदलाव, 14 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर का दूसरा हफ्ता लगते ही मध्यप्रदेश (MP Weather Today) के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वातावरण में धीरे धीरे नमी कम हो रही है और दिन-रात के तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो एक हफ्ते के अंदर मानसून की विदाई हो सकती है, इसकी शुरुआत ग्वालियर-चंबल से हो चुकी है। वही आज शुक्रवार 8 अक्टूबर 2021 को 14 जिलों में कही कही बारिश की संभावना है और 5 जिलों में बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दशहरे से पहले मिलेगा 18 हजार तक का बोनस

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज शुक्रवार को होशंगाबाद, बैतूल, हरदा,इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश (Rain) या गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। वही बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, बुरहानपुर जिलों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही अन्य जिले शुष्क रहेंगे।12 से 15 अक्टूबर के बीच मानसून पूरी तरह से विदा हो सकता है, गुरुवार को ग्वालियर चंबल के कई जिलों से यह विदा हो चुका है।

मौसम विभाग  के अनुसार, (MP Weather Report) मानसून की विदाई के साथ हवाओं का रुख उत्तर, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी होने लगा है। वही बंगाल की खाड़ी में रविवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके चलते इंदौर, भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभागों के जिलों से मानसून की विदाई का सिलसिला भी बना रहेगा।पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार में 55, जबलपुर में 1.2, इंदौर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़े.. 3 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा, इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, ये है पूरा कैलकुलेशन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) है कि अगले दो से तीन दिनों तक महाराष्ट्र और गोवा में बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार आईलैंड्स, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन सभी इलाकों में 9 अक्टूबर को भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं 10 अक्टूबर को इन राज्यों के अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल के साथ 11 अक्टूबर को भी झमाझम बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews