मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 15 जिलों बारिश-बिजली की चेतावनी, जानें IMD का ताजा अपडेट

CG weather

MP Weather Alert Today :  नवरात्रि में पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण  मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग, सागर और रीवा संभाग के जिले में बारिश होने की संभावना जताई है ।इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने चमकने की भी आशंका है। खासकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सटे जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है ।

अगले 72 घंटे में इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग संभागों में बारिश होने की संभावना है, इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात की आशंका है। आज ग्वालियर चंबल संभाग, उज्जैन संभाग का मौसम बदलने की संभावना है, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। सोमवार 16 अक्टूबर को भी ग्वालियर चंबल संभाग, उज्जैन संभाग, भोपाल संभाग, सागर संभाग, रीवा संभाग, इंदौर संभाग के जिले झाबुआ धार में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इसके साथ ही 17 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग, सागर संभाग, रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है।

20 अक्टूबर के बाद दिखेगा ठंड का असर

पश्चिमी विक्षोभ 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ग्वालियर चंबल सागर रीवा और उज्जैन संभाग में बारिश करवा सकता है। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। ऐसे में कटी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है, इसीलिए वह अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों में रख लें। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही 18 अक्टूबर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर तेज होने का अनुमान है।

वर्तमान में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। रविवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश बिजलीगिरने चमकने की चेतावनी

  • चंबल संभाग के जिलों , सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।
  • रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में बिजली गिरने और चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews