MP Weather : मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई सिस्टम सक्रिय, 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें IMD का पूर्वानुमान

up imd weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मानसून के एक्टिव होते ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में बारिश दर्ज की गई ।आज रीवा समेत 14 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वही आज 18 अगस्त के बाद 2 नए सिस्टम के सक्रिय होते ही पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

4 संभागों में बारिश-बिजली का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आज सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में 22 अगस्त के बाद ही वर्षा की गतिवधियां बढ़ने की संभावना है और ग्वालियर में  20 अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

जानें एमपी में जून से अगस्त में कहां कितनी हुई बारिश

  • नरसिंहपुर में अब तक 35 इंच से ज्यादा बारिश ।
  • सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश
  • इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  • बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच से अधिक।
  • सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में 16 इंच से कम।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में तेज बारिश के आसार।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, नरसिंहपुर, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
  • बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  1. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो चुका है, इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी।
    मानसून की अक्षीय रेखा अमृतसर से देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली है और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर की ओर खिसकना शुरू होगी, इससे ग्वालियर में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
  2. वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका छत्तीसगढ़ के आसपास बनी हुई है।
  3. मानसून द्रोणिका उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तक बनी हुई है। पंजाब के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है, इसकेअसर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews