MP Weather : सितंबर अंत में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल,34 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, 8 जिलों में तेज वर्षा, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : वर्तमान में प्रदेश में साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन एक्टिव है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में अगले दो दिन और बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज रविवार को 34 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वही  6 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के दक्षिण हिस्से में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से अगले तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, इसके बाद 27 सितंबर से 29 सितंबर बादल, बारिश का दौर बन सकता है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  1. प्रदेश के दक्षिण हिस्से बैतूल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, हरदा, सिवनी, खंडवा, छिंदवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
  2. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सागर जिले में हल्की बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जहां से पश्चिमी मध्यप्रदेश तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान के जैसलमेर व कोटा होते हुए मध्यप्रदेश के गुना, सतना से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव मध्यप्रदेश के दक्षिण और उत्तर भाग तक ही सीमित है ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी 28-29 सितंबर के बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है, लेकिन इसका प्रभाव भी दक्षिण की तरफ ही रहेगा।

मध्य प्रदेश में अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • मध्य  प्रदेश में अब तक औसत 36.57 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 36.68 होनी चाहिए थी। अब प्रदेश में ओवरऑल 0.3% बारिश ही कम है। पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 3% अधिक बारिश हुई है।
  • नरसिंहपुर में बारिश का आंकड़ा 51 इंच से अधिक है।वही सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है।
  • झाबुआ, बुरहानपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिवनी, निवाड़ी, रतलाम, भिंड, उज्जैन, राजगढ़, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, कटनी, छिंदवाड़ा, देवास, श्योपुरकलां, हरदा, बैतूल और अनूपपुर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
  • जबलपुर, सीहोर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शिवपुरी, दतिया, सागर, टीकमगढ़, नीमच, आगर-मालवा, मुरैना और शहडोल जिले में सामान्य से 90% से अधिक बारिश हो चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews