MP Weather : 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, इन संभागों में बढ़ेगी ठंड, बूंदाबांदी के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। मप्र मौसम विभाग की मानें तो आज 16 दिसंबर को इंदौर में बादल छाए रह सकते है और बूंदाबांदी के आसार बन रहे है। वातावरण में नमी के चलते आगामी दो-तीन बाद जबलपुर सहित संभाग के जिलों में ठंड का असर बढ़ेगा। ग्वालियर में भी अगले तीन दिनों तक शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। दिसंबर के अंतिम दिनों में रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, साइक्लोन मैंडूस के प्रभाव से इंदौर, ग्वालियर, चंबल में रात के तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम और भोपाल-जबलपुर में सामान्य और सागर में रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। नए साल में शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में शीतलहर के साथ तेज ठंड का असर दिखेगा। उज्जैन, भोपाल, नर्मदपुरम और जबलपुर में भी ठंड अच्छी पड़ेगी।ग्वालियर समेत कई राज्यों में 19 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नर्मदापुरम, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से विशेष रूप से अधिक, उज्जैन, भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक और रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा ।18  के बाद तापमान के गिरते ही उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी और ठंड बढ़ने लगेगी।

18 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा के पास बना प्रति चक्रवात अब छत्तीसगढ़ पर आ गया है, जिसके कारण हवाओं के साथ नमी में कमी आ रही है। वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र मध्य अरब सागर में बना हुआ है। इस वजह वे वहां से नमी आ रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 16 से 18 दिसंबर के बीच शीतलहर के आसार बने हुए हैं, इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर दिखेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर चलने के संकेत है।न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews